सारण :शादी की नीयत से नाबालिक युवती का अपहरण
मढ़ौरा /सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के कोल्हूआ गांव में एक नाबालिग युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है । बताया जाता है कि युवती के माता-पिता शाम में बगल के घर पड़ोसी के यहां झगड़े देखने गए थे । फिर कुछ देर बाद घर वापस लौटे तो 16 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम सेंदुरा घर में नहीं थी । काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर पड़ोसी से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। युवती के पिता ने मढौरा थाने में नाबालिग युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। जिसमें तीन युवकों को आरोपी बनाया गया है । तीनों युवक कोल्हूआ गांव के रहने वाले हैं । आरोपी युवक में मोहम्मद शमीम के पुत्र मनेर , हासिम के पुत्र मंजूर और ननिहाल में रहने वाला आसीन के पुत्र नौशाद बताया जाता है। इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया कि पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है ।




Recent Comments