सारण :अनियंत्रित ट्रक ने एक ही परिवार के दो बच्चों समेत चार को रौंदा, एक महिला की मौत


एकमा (सारण)
प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर थाने के निकट छपरा की ओर जा रहे एक ट्रक ने रसूलपुर चट्टी पर दो मासूम बच्चे और एक बुढी मा के साथ जा रही महिला को रौंद दिया। ट्रक के ठोकर लगने से एक महिला की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणो ने दोपहर से शाम तक छपरा-सीवान NH 85 को जाम रखा। बाद में पूर्व मुखिया मदन सिंह, एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार, रसूलपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार के काफी मानमनौवल और सरकारी मुआवजा का आश्वासन देने के बाद जाम हटा। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की दोपहर नवादा पंचायत के चांडवा गांव निवासी वृद्धा भागमनी देवी अपनी पुत्री सोनी देवी और उसके दो मासूम बेटे को रसूलपुर छोडने जा रही थी तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ट्रक ने ठोकर मार दिया। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सभी घायलों को ग्रामीण के साथ मिलकर पुलिस ने एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया जहाँ उपचार के क्रम में सोनी देवी की मौत हो गई। जबकि घायल वृद्धा को पटना रेफर किया गया है। मृतका के दो मासूम बच्चे मंजीत व संदीप भी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज एकमा में ही चल रहा है।मृतका सोनी देवी एक सप्ताह पूर्व सड़क दुर्घटना में ही घायल अपने पिता ललन महतो को देखने आई थी और हाल चाल जानकर आज लौट रही थी कि तब तक यह घटना घट गई।
घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।




Recent Comments