सारण :​मढौरा मे एक ही रात दो घरो मे चोरी 
मढौरा /सारण 
मढौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी मे मंगलवार की रात दो घरो मे चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया ।गांव के बिंदेश्वरी प्रसाद एवं शिवजी शर्मा ने थाने मे आवेदन देकर अपनी घर मे हुई चोरी मे गये नगदी एवं आभूषण की जानकारी दी है ।बताया जाता है की गर्मी मे सभी घर के सदस्य छत पर सोये हुये थे ,तो चोरों ने छत पर चढ़ आंगन मे चले गये ।घर मे दरवाजे की कुंडी तोड़ बॉक्स निकाल ले गये।घर वालो को सुबह मे नींद खुली तो मामले की जानकारी हुई  ।चोरों ने कुछ बॉक्स को घर मे ही तोड़ आभूषण निकाल लिये ।जबकि कुछ बॉक्स को गांव के बहार बासवारी मे ले जाकर तोड़े थे ।गृहस्वामी के अनुसार 4 बॉक्स महँगे वस्त्र  ,20 हजार नगदी एवं हजारो रूपये मूल्य के आभूषण की चोरी हुई है ।पुलिस घटना के बाद सूचना के बाद पहुंच तहकीकात की