
सीवान में जल्द ही बनेंगा, 25 करोड़ की लागत से बनेगा अमेजेंट पार्क
*✍सीवान से नवीन सिंह परमार*
⭐सीवान के मैरवा रोड स्थित सूत फैक्ट्री समीप स्थित ख्वाजा एग्रो द्वारा उपलब्ध कराई गई 10 एकड़ जमीन पर जल्द ही अमेजेंट पार्क खुलेगा. इसके लिए दिल्ली से एनसीसीडी के मेंबर आरएन राय गुरुवार की देर शाम सीवान पहुंच कर प्रस्तावित जमीन का मुऐना किया . सीवान में मीडिया से वार्ता के दौरान आरएन राय ने बताया कि जो जमीन ख्वाजा एग्रो के सीएमडी शेख मंसूर आलम ने इस पार्क के लिए उपलब्ध कराई है, उसके सर्वे के बाद इसकी रिपोर्ट बोर्ड के सदस्यों को दे दी जाएगी.
10 एकड़ में इस पार्क को खोला जाएगा. इसमें ऊपर ग्रीन पार्क और नीचे दुकानें रहेंगी. साथ ही हम इसके बाद एग्रीक्लचर से जुड़े हर व्यवसाय और उद्योग धंधों को विकसित करने के लिए सीवान की जनता से संपर्क करेंगे और उसके लिए प्रखंड स्तर पर एक कंट्रोल रूम होगा. ख्वाजा एग्रो के मंसूर आलम ने बताया कि हमारा प्रयास है कि सीवान के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हों.लक्ष्य बड़ा है, जिसके लिए प्रयास जारी है.
इस प्रोजेक्ट में देश के साथ विदेशों के भी इन्वेस्टर यहां इन्वेस्ट करने का मन बना रहे हैं.मंसूर आलम ने शबे बरात के मौके पर कहां कि यह अपनों को याद करने का समय होता है। इसलिए सीवान आया हूं.




Recent Comments