​*👉सीवान के नव निर्वाचित  नगर पार्षदों के नाम एक खुला पत्र-*
*सीवान में नगर परिषद  के चुनाव का परिणाम आ गया है.  कुछ मेरे मित्र व परिचित चुनाव जीत   गए तो कुछ को पराजय का मुंह देखना पङा है.*
  *जीतने वाले कुछ पार्षद मेरे ज्येष्ठ हैं कुछ मित्र तो कुछ अनुज भी,आज कल खुला पत्र लिखने का चलन है , मैं भी यदा कदा सोशल मीडिया में   लिखने वालो की श्रेणी में हूँ तो विचार आया एक पत्र मैं भी लिख डालूँ.*
==============
*आत्मीय पार्षद गण*, 
*विजय श्री की कोटि कोटि बधाई और अपने क्षेत्र के मतदाताओं के अपेक्षा पर खरा उतरने कि अशेष शुभकामना.*
कल सारा समाज चुनाव परिणाम की ओर टकटकी लगाए बैठा था कुछ आँखें अवश्य अपने आत्मीय प्रत्याशी की जीत के समाचार के लिए उत्सुक थे परंतु अधिकांश समाज इस आशा को जन्म दे रहा था की नव निर्वाचित पार्षद अपने इस नगर को कुछ देने का अदम्य साहस प्रदर्शित करेंगे .
अभी कुछ दिन नगर सभापति व उप सभापति  बनने और बनाने का समीकरण और अभिकलन होगा.  और स्वाभाविक भी है पर थोड़ा विचार करें मेरे कुछ बातों का .
यदि आपके ह्रदय में एक सुंदर स्वच्छ और व्यवस्थित सीवान  का स्वप्न जागती आँखों में तैर रहा है तो आप विजयी हैं. 
यदि आपके वार्ड में यत्र तत्र बिखरी गंदगी आपको व्यथित कर देती है तो निश्चित आप इस विजय के अधिकारी हैं .
यदि आपका ह्रदय अपने वार्ड को नगर के सर्वोत्तम वार्ड बनाने की योजना बनाने की कई योजनाओं को जन्म दे रहा है तो आप नि:संदेह  विजयी प्रत्याशी का गौरव अनुभव करने योग्य हैं .
यदि विकास कार्य को सर्वोपरि मान कर और निरर्थक राजनीति की उपेक्षा कर अपने मतदाताओं की सुविधा के अधिकार के लिए सज्ज हैं तो आप बधाई के पात्र हैं .
स्मरण रहे है आपको जनता ने जिताया है , आप में से कुछ पहले से पार्षद हैं या रहे हैं , समय बदल रहा है यदि विकास यात्रा का इतिहास बनाना है तो तो आगे बढ़िए और उस समय धन और ऊर्जा को सम्मान दीजिए जो आपने और आपके समर्थकों ने चुनाव अभियान में अथवा उसके पहले दिया था .
आप सब विकास कार्य के कीर्तिमान स्थापित कर यशस्वी बने ऐसी कामना के साथ .
    आपका ही 
  *नवीन सिंह परमार*
*”पत्रकार व निदेशक”*
*श्रीनारद मीडिया सेन्टर,सीवान* 
    *( बिहार)*