✍विकाश कुमार राय ब्यूरो प्रमुख “दैनिक खोज खबर” (पू.च) बिहार:-
आचार्य पंडित दिवाकर मिश्र के आचार्यत्व मे वैदिक मंत्रोचारण के साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जहाँ यजमान शंभुशरण तिवारी, कृष्णनन्दन तिवारी, बली पाण्डेय, कन्हैया पाण्डेय, केदार पाण्डेय व जटाशंकर तिवारी पूजा करने मे मग्न दिखे ।
उक्त महायज्ञ के क्लश यात्रा मे भक्तों का शैलाब उमड पड़ा हजारों की संख्या मे भादा, ओल्हाॅ,जागापाकड पंचायतों की महिला व पुरुष भक्त शामिल थे ।
भादा मठ के मठाधिश बाबा भागेश्वर स्वरूप ब्रहचारी स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इस महायज्ञ का आयोजन करा रहे है ।
मौके पर सतनामी बाबा उर्फ संत विश्वनाथ दास , पूर्व मुखिया विशंभर तिवारी, पैक्स अध्यक्ष मंटू तिवारी, समाज सेवी पप्पु ठाकुर, अमिन अखिलेश ठाकुर, सतीश चन्द्र राय, अरूण तिवारी आदि हजारों की संख्या मे भक्त शामिल थे ।
☎”दैनिक खोज खबर”☎* खबरों की सच्चाई से रू-ब-रू कराता “दैनिक खोज खबर” आनलाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल. आगे पढ़िए… www.dainikkhojkhabar.live





Recent Comments