विराट शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़ी भक्तो की भीड़
गड़खा (सारण)
प्रखंड के पंचभीरिया जिगना मीनापुर मजलिसपुर पोहिया पिरौना कुचाह फतनपुर सर्वादिह टहलटोला बरबकपुर जिल्काबाद मीनापुर आदि गांव के बीच चेवँर में स्थित पचपतरा वनदेवी मंदिर के प्रांगण में 19 अप्रैल से चल रहे नौ दिवसीय विराट शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुई। इससे पूर्व यज्ञकर्ता श्रीधर बाबा के शिष्य स्वामी मुरारी बाबा और जजमानों द्वारा माँ शप्त सती भौरों बाबा माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी भगवन गणेश हनुमान जी की दूध दही मधु घी और गंगाजल से अभिषेक हुआ। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वंक मन्दिर में पूजन की।
पूज्य संत श्रीधर बाबा ने कहाकि यज्ञ से सभी जीवों की कल्याण होती हैं।
जब भगवान की असीम कृपा होती है तो यज्ञ जैसे महान अनुष्ठान की आयोजन होतीं हैं।
इस अवसर पर संत महात्माओ व ब्राह्मणों की विदाई दी गई तथा भव्य भंडारे का आयोजन की गई।
मौके पर संत श्रीधर बाबा स्वामी मुरारी बाबा रविंदर कुमार सिंह उर्फ रवि सिंगर अर्जुन सिंह जनार्दन सिंह रोहित सिंह राहुल कुमार भूपेंद्र सिंह शिव शंकर व्यास सुरेश मास्टर विजय सिंह अन्य गण्यमान आदि लोग मौजूद थे





Recent Comments