सारण :अधिकारों विकेन्द्रीकरण पर है मुखिया को है ऐतराज,निर्णय के खिलाफ भी जायेंगे कोर्ट
——
सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
—–
मांझी ( सारण )
मांझी प्रखंड के ताजपुर पंचायत राज के मुखिया श्री सुरेन्द्र सिंह ने सरकार के द्वारा लिए गए फैसले को जन विरोधी बताते हुए न्यायालय में जानें कि बात कही । उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला पंचायत हो रहें विकास के खिलाफ है । जीतकर आए हुए प्रतिनिधियों के अधिकार के साथ सरकार खिलवाड़ कर रही है ।जो कही से भी न्यायसंगत नहीं है। शुक्रवार हुए मंत्रीमंडल के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हम लोगो महामहिम राज्यपाल से मिलकर इस पर बिचार करने का अनुरोध करेंगे । लागातार हो रहे पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार में कटौती को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।इस के लिए जमीन स्तर पर जरुर पड़ी तो आन्दोलन भी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से गरीबों के लिए चल रहे विकास कार्यों में बांधा पहुंचेगी। उन्होंने सरकार से इस फैसले को वापस लेने के लिए अनुरोध किया। इस मैके पर उपस्थित जयप्रकाश महतो ने कहा कि सरकार ग्रामसभा में हथक्षेप कर के चुनें हुए प्रतिनिधियों का अपमान कर रहि है जो कतइ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।




Recent Comments