सारण :वार्ड सदस्यों ने सरकार के निर्णय पर खुशी जताते हुये बैठक मे खूब उड़ाये गुलाल 
——
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
——
मढ़ौरा (सारण)
 ग्राम पंचायत राज अधिनियम 2006  में संशोधन की प्रस्ताव पारित होने की ख़ुशी मिलते ही  मढ़ौरा के विक्टोरिया बाजार के सब्जी मंडी में बैठक कर दर्जनों वार्ड सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी।सभी ने एक सुर से निर्णय का स्वागत योग्य बताया और कहा की पंचायत के विकास मे अप्रत्याशित तेजी आयेगी ।
 सभी वार्ड सदस्यों ने खुशी मे एक दूसरे को गुलाल लगायें, और पटाखे फोड़े।
इसमें मुख्य रूप से वार्ड संघ के नेता मनोज राय , लालमती देवी ,नरुलहक अंसारी,मो रकीब, सिमा देवी,गीता देवी,अशोक सिंह,पवन कुमार,परवेज आलम वीरेंद्र सिंह सहित दर्जनों वार्ड सदस्य शामिल थे।