मुखिया संघ ने चार घण्टा किया गड़खा में सड़क जाम
गड़खा।
गड़खा प्रखंड के गड़खा शहीद चौक को गुरुवार को 10 बजे से लेकर 2 बजे तक चार घण्टा सड़क जाम किया। जिससे डोरीगंज रोड छपरा रोड बसंत रोड  रेवा रोड खोदाईबाग रोड  में वाहनों की लंबी कतार लग गई ।मौके पर थाना प्रभारी संतोष रजक दल बल के साथ मौजूद थे। संघ का कहना था बिहार पंचायत राज (संसोधन)अध्यादेश 2017 द्वरा ग्राम सभा का अस्तित्व को समापत करने पंचायती राज व्येवस्था कों धवस्त करने वाले राज्य सरकार के मनमानी एवं तानाशाही निर्णय के विरुद्ध बिहार प्रदेश मुख्या संघ के राज्यव्यापी चका जाम सारण जिला मुखिया संघ द्वरा गड़खा में चका जाम  किया गया  कार्यकारी जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव  के नेतृत्व में किया गया। जिसमें मुखिया दिलीप राम मनोज राम बचूं प्रसाद बीरू, अक्षय सिंह,धनन्जय सिंह, शेखर सिंह, जय प्रकाश साह, अशोक गुप्ता , गुड़िया कुमारी कमलावती देवी, खुश्बू कुमारी उषा देवी अवधेश राय,सूर्य नारायण राय, बच्चा राय जय प्रकाश शाह,सागर महतो, अनिल महतो, सूर्यनारायण राय, आदि उपस्तित थे।