समदड़ी में नशबंदी के दौरान महिला की मौत,डॉ फरार
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ (Edited by आज़ाद नेब)
बीकानेर 13 मई। समदड़ी कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में समदड़ी कस्बे के नजदीक गांव मागला की एक महिला का कल डॉ नांगल द्वारा नशबंदी ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई ।
महिला के परिजनो ने डॉ नांगल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सरकारी अस्प्ताल को घेर लिया और डॉ नांगल हादसे ले बाद फरार हैं , समदड़ी और आस पास के गांवों के लोग अस्प्ताल के आगे उग्र प्रदर्शन कर रहे है वही इलाके के राजनेता भी पहुच चुके है और राजपुरोहित समाज की इस महिला की मौत की खबर से समाज के लोग भी भारी संख्या में पहुच रहे है एतियात के तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया हैं ।




Recent Comments