सारण :अंडा फार्म का गेट तोड़ हजारों की सम्पत्ति की चोरी 
#चोरी की घटनाओं में लगातार हो रही बृद्धि                     # स्थानीय व्यवसायी सुरक्षा को लेकर चिन्तित 
रसूलपुर –
स्थानीय थाना क्षेत्र के धानाडीह चँवर स्थित सिंह एग प्रोड़क्ट  (अंडा फार्म )के मुख्य दरवाजे की कुंड़ी तोड़ बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने हजारों रूपये की सम्पत्ति की चोरी कर ली ।चोरों ने फार्म से मोटर इन्वर्टर,बैट्री तथा मशीन समेत लगभग सत्तर हजार रूपये की सम्पत्ति की चोरी कर ली।रसूलपुर थाना क्षेत्र मे बढ़ रही लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय व्यवसायीयों को अपनी सुरक्षा की चिन्ता सताने लगी है।बतातें चलें कि दो माह के भीतर चोरों ने बाईक की चोरी तथा गृहभेदन सहित एक दर्जन से भी अधिक वारदातों को अंजाम दिया है ।जबकि स्थानीय पूलिस अबतक एक भी मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर पायी है।पूलिस की विफलता से अपनी सुरक्षा को लेकर आम लोगों का भरोसा पूलिस पर से उठने लगा है।समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया था।