पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया समाहरणालय के समक्ष सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्ध पेंशनधारियों द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रखण्ड मुखिया संघ के तत्वधान में किया गया। अपनी मांगों का ज्ञापन पश्चिम चंपारण जिला पदाधिकारी को सौंपा गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड मुखिया संघ मझौलिया के अध्यक्ष चंद्र किशोर सिंह ने कहा कि पेंशन का बकाया राशि के भुगतान के लिए मझोलिया प्रखंड के मुखिया संघ के द्वारा प्रशासन को अनेकों पत्र दिया गया तथा अधिकारियों से व्यक्तिगत रुप से मिलकर पेंशन का भुगतान का अनुरोध किया गया। परंतु अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन ही मिला। परंतु पेंशनधारियों को पेेंशन नहीं मिला। जिससे बाध्य होकर मझौलिया प्रखंड के मुखिया संघ पेंशन धारियों के साथ धरना पर बैठने के लिए बैठे हुए हैं। पेंशन का भुगतान नहीं होना केंद्र एवं राज्य सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन की संवेदनहीनता का परिचायक है। अतः हम इस धरना के माध्यम से मांग करते हैं कि बकाया पेंशन राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। अन्यथा मुखिया संघ एवं पेंशनधारियों एक साथ दूसरे चरण में आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे। हम यह भी मांग करते हैं कि पेंशन की राशि इन्फोटेक से न कराकर प्रखंड कार्यालय पेंशनधारियों के खाते में भेजने की व्यवस्था की जाए। क्योंकि इन्फोटेक ही सभी भ्रष्टाचार का जड़ है। वहा मुखिया एवं पंचायत सचिव को कोई तरजिह नहीं दी जाती है। मुखिया एवं पंचायत सचिव द्वारा पेंशनधारियों के खाता एवं अन्य कागजातों को बार-बार सुधार करके दिया जाता है। लेकिन अधिक कमीशन के चक्कर में जान बूझकर इन्फोटेक द्वारा गलत बना दिया जाता है। जो जांच का विषय है। वही मौके पर संदीप कुमार गिरि, देव शरण प्रसाद अनिल कुमार बैठा, श्रीमती कंचन शाही, श्रीमती अलका राय, श्रीमती कलावती देवी, आशा देवी, सविता देवी, मीरा देवी सहित कई उपस्थित रहे।





Recent Comments