झील के मेला में अवैध वसूली करते गिरफ्तार
राकेश फौजदार
भरतपुर ३ अप्रेल। राजस्थान में थाना बयाना की पुलिस ने झील के मेला में वाहन पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क वसूल कर जबरन अवैध वसूली करने के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार कर गांव बदनपुरा के एक बालअपचारी को निरूद्ध किया है। सहायक उपनिरिक्षक विजेन्द्र सिंह ने गिरफतार आरोपियों के नाम हरेन्द्र पुत्र हरीमोहन जाति गुर्जर, शैतानसिंह पुत्र गोविन्दसिंह तथा मनोज पुत्र यदुवीरसिंह जाट निबासी बदनपुरा थाना वैर बताये है।




Recent Comments