माहे तैबा सिल्वर जुबली अवार्ड समारोह कल
डाॅ. गुलाम अली कामदार को लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड
मोहम्मद मोईन्नुद्दीन
जोधपुर 8 अप्रैल। माहे तैबा सिल्वर जुबली अवार्ड प्रोग्राम कल मिनी आॅडिटोरियम, सूचना केन्द्र में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. गुलाम अली कामदार को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा के कारण ”माहे तैबा लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड“ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज की अन्य प्रतिभाओं का भी सम्मान होगा।
एम. फय्याज़ अहमद रज़वी ने बताया कि कार्यक्रम प्रातः 11 बजे शुरू होगा जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास होंगे। जांनशीने मुफ्तीए आज़म राजस्थान मुफ़्ती शेर मोहम्मद ख़ान रज़वी की सरपरस्ती में होने वाले कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद मोईनुद्दीन अशरफी (सरबराहे आला दारूल उलूम इस्हाकिया), मोहम्मद फारूक़ अशरफ़ी (मुंबई), नेत्र रोग विशेषज्ञ डाॅ. गुलाम अली कामदार और आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक हाजी ज़फ़र खान सिन्धी विशेष अतिथि होंगे।
कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद मोईनुद्दीन ने बताया कि माहे तैबा सिल्वर जुबली अवार्ड के तहत मुफ्ती वली मोहम्मद रज़वी (बासनी, नागौर), मौलाना हनीफ खान (शेरानी आबाद), मोहम्मद यासीन क़ादरी (पाली), मौलाना मीर मोहम्मद (बाड़मेर), यूनुस चैपदार (जयपुर), अख़लाक अहमद उस्मानी (डीडवाना), अब्दुल शकूर छीपा, इकबाल खान बेण्डबाॅक्स, हाजी हमीम बख़्श, साजिद खान, मोहम्मद ज़ाहिद, हसीना बानो, इकबाल एच. कायमखानी, मोहम्मद साबिर, अब्दुल जब्बार साहित 55 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में जोधपुर शहर के अलावा बीकानेर, नागौर, शेरानी आबाद, मकराना, पाली, जयपुर, अजमेर सहित प्रदेश भर से शिक्षाविद् एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में माहे तैबा के 25 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा से संबंधित संक्षिप्त वृतचित्र का प्रदर्शन भी किया जाएगा।




Recent Comments