मशरक बीडीओ ने बहरौली पंचायत मे की समीक्षा बैठक 
——-
रोहित कश्यप की रिपोर्ट 
——-
मशरक (सारण)   
मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत के कालीस्थान के निकट प्रखण्ड विकास पदाधिकारी हरि मोहन कुमार के नेतृत्व एवं बहरौली मुखिया अजित कुमार सिंह के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गयी, जिसमें सभी स्थानीय एवं क्षेत्रीय कर्मी और पदाधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा में पेंशनधारियों के खाते में पेंशन की राशि भेजे जाने, इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत आवास पूर्ण कराने, जनवितरण प्रणाली दुकान से सम्बद्ध उपभोगताओं को ससमय राशन-किराशन उपलब्ध कराने, छूटे हुये योग्य परिवारों को राशन कार्ड बनवाने, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय विहीन परिवारों को शौचालय बनवाने तथा पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने संबंधी विषयों पर बीडीओ द्वारा आवश्यक निर्देश एवं अस्वाशन दिया गया। बीडीओ हरिमोहन कुमार ने मुखिया अजित कुमार सिंह द्वारा पंचायतों में किये जा रहे, विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों को पूरी तत्परता से कराने के लिए भूरि भूरि प्रसंशा किया तथा उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए बीडीओ ने पूरी प्रशासनिक सहयोग देने के लिए अस्वाशन भी दिया। बी डी ओ ने अच्छे कार्य करनेवाले कर्मी तथा जनप्रतिनिधियों को पुरस्कृत करने का भी अस्वाशन दिया। बैठक में प्रखंड आपूर्ती पदाधिकारी सौरभ कुमार, पीटीए शिवेंद्र कुमार, प्रखण्ड समन्वयक हरेन्द्र कुमार, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक निर्भय कुमार सिन्हा, आवास सहायक सत्येंद्र बैठा, लक्ष्मी साह,पंचायत सचिव मैनेजर सिंह, कृषि सलाहकार संतोष ठाकुर,  सरपंच डाॅ0 फुलेश्वर प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य शशि भूषण जी,  विकास मित्र तथा पंचायत रोजगार सेवक योगेश कुमार, अनिल कुमार बैठा आदि मौजूद थे।