करीब पांच दर्जन महिला पुरूषों ने दारूबाज को छुराया
पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में सात नामजद सहित 50 अज्ञात पर मामला दर्ज
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कनरिया ओपी के भंवरी गांव के समीप कनरिया ओपी प्रभारी सहित पुलिस बल पर पांच दर्जन महिला पुरूषों ने हमला कर दिया।इस हमले में कुछ पुलिस बल को हल्की चोटे भी आई। हलांकि हमलावरों ने इस दौरान राईफल व कारतूस भी लुटने का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल की सुझबूझ से बात लिया गया।
घटना के संबंध में ओपी प्रभारी निरंजन कुमार के फर्दबयान पर भंवरी गांव के सात नामजद सहित पचास लोगो पर पुलिस बल पर हमला करने व राईफल लुटने का मामला दर्ज किया गया ।
घटना के संबंध में बताया जाता कि रामनवमी पर्व पर भंवरी गांव में होने वाले जागरण कार्यक्रम से कनरिया ओपी प्रभारी निरंजन कुमार सहित पुलिस बल वापस ओपी की ओर जा रहा था कि गांव से कुछ दुरी पर तीन लोग चोरी छिपे दारू पी रहा था पुलिस को देखते ही दो लोग भाग गये लेकिन एक व्यक्ति धोलट पासवान उर्फ रंजन पासवान को दारू के बोतल के साथ पुलिस पकड़ ली। इस बात की सुचना जैसे ही स्थानिय लोगो को लगी पांच दर्जन महिला पुरूषों ने पुलिस बल पर हमला कर रंजन पासवान को दारू के बोतल सहित छुड़़ा लीया।
हलांकि ओपी प्रभारी निरंजन कुमार ने अपने सुझबूझ से एक बड़ी घटना के अनहोनी को टाल वहां से निक गये।