
सारण :मढौरा मे इंटर परीक्षा का हाल सख्त पहरे मे प्रतियोगी परीक्षा जैसे बना हुआ है माहौल, तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न
मढौरा (सारण)
स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय मे छात्राओं की चल रहे इंटर की परीक्षा तीसरे दिन गुरुवार को भी शांतिपूर्ण रहा । प्रतियोगी परीक्षा जैसा सख्त पहरे मे चल रहे परीक्षा मे अभिभावको का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है । सभी अभिभावक अब केवल परीक्षार्थी को केंद्र मे मेन गेट पर छोड़ने और समाप्ति पर ही रिसीव करने आ रहे है । छः केंद्रों पर चल रहे छात्राओं की परीक्षा मे कुल छः हजार सात सौ के लगभग परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है । प्रथम पाली मे साइंस तो दूसरी पाली मे कला विषय के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे है । विदित हो की पहले दिन सोमवार को अलग अलग परीक्षा केंद्रों से कदाचार मे लिप्त पाये जानें पर दो परीक्षार्थी छात्राओं को निष्कासित किया गया था । जबकि बाबू लाल राय इंटर कॉलेज से दो महिला वीक्षक को भी कदाचार मे सहयोग करने पर कार्यमुक्त किया गया था । फिर दूसरे दिन बुधवार को भी शांतिपूर्ण परीक्षा हुई थी । दूसरे और तीसरे दिन किसी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं हुआ । अमूनन प्रशासन की सक्रियता और अभिभावकों मे जगी चेतना से कदाचार मुक्त परीक्षा की कोशिश कामयाब होता दिख रहा है । प्रशासन की मुस्तैदी से लोगों को जाम से भी मुक्ति मिली हुई है । एसडीओ संजय कुमार राय ने बताया की तीसरे दिन पूरी शांति से परीक्षा सम्पन्न हुई । किसी परीक्षा केंद्र से कोई निष्कासन नहीं हुआ ।




Recent Comments