
गांव व प्रखंड बनेगा शिक्षित, तभी राज्य व देश होगा विकशित : डाॅ0 महाचन्द्र
——-
रोहित कश्यप की रिपोर्ट
——
मशरक(सारण):
सूबे के पूर्व मंत्री व हम के वरिष्ठ नेता डाॅ0 महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने विद्या नगर, मशरक गोपालवाड़ी में डाॅन बासको मोडेन स्कूल का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। पूर्व शिक्षक त्रिभुवन नारायण सिंह के अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह के मौके पर मशरक के पूर्व विधायक व बीजेपी नेता तारकेश्वर सिंह के अलावे प्रदेश जदयू के पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह, मशरक उतरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष सुनिल कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य व विद्यालय के निदेशक सुरेन्द्रनाथ सिंह, सहित काफी संख्या में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, विभिन्न दलों के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस मौके पर पूर्व मंत्री व हम के वरिष्ठ नेता डाॅ0 महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जब तक गांव व प्रखंड क्षेत्र के लोगों के बच्चों को उच्च शिक्षा नही मिलेगा तब तक हमारा गांव व समाज के साथ साथ प्रदेश व देश विकसित नही होगा। उन्होंने कहा कि आज सूबे की सरकार में शिक्षा गर्त में चली जा रही है। और नीतीश सरकार हवा में घोषणापर घोषणा कर वाहवाही लुटना चाहती है। लेकिन अब जनता सब समझ चुकी है। उन्होंने डाॅन बासको मोडेन स्कूल के ब्यवस्थापको व शिक्षकों से अपील किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बच्चो को उच्च शिक्षा प्रदान करे। मशरक के पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने भी समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षा में भारी गिरावट आई है। ऐसे माहौल में यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शिक्षा देने में अग्रणी भुमिका निभायेगे।




Recent Comments