नालंदा : निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते सीओ को रंगे हाथ पकड़ा
#रिपोर्ट – सुमित भगत ( सन्नी)

नालंदा
जिले के कतरीसराय थाना के छछू विगहा गांव के सुभाष चंद्र ने इस संबंध में निगरानी से शिकायत की थी.
बिहार के नालंदा में निगरानी की टीम ने कतरीसराय के सीओ अश्विनी कुमार को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है. दाखिल खारिज के नाम पर सीओ ने 10 रुपये की मांग की थी. निगरानी की टीम ने 10 हजार रुपये घुस लेते सीओ कतरीसराय अश्वनी कुमार को उनके कार्यालय में रंगे हाथो गिरफ्तार किया है.
नालंदा के कतरीसराय थाना के छछू विगहा गांव के सुभाष चंद्र ने इस संबंध में निगरानी से शिकायत की थी. शिकायत सही पाये जाने पर निगरानी की टीम ने मंगलवार को सीओ के कार्यालय में छापा मारा और रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.
निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद जमीरउद्दीन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और फिर छापा मारकर सीओ को गिरफ्तार कर लिया गया. निगरानी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियुक्त से पूछताछ के बाद माननीय न्यायाल निगरानी-1 पटना में उपस्थपित किया जाएगा.




Recent Comments