माण्डवला प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत,बधाइयों का लगा ताँता 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर
सायला 3 जुलाई। बहुजन समस्या मेला संगठन के राष्ट्रीय संयोजक डाक्टर आर बी एस पुष्कर की अनुशंसा पर भगवानाराम माण्डवला को राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।
बहुजन समस्या मेला संगठन राष्ट्रीय स्तर का शोषित ,वंचित बहुजनो के हक अधिकार और उत्पीडन मे उनकी आवाज बनकर प्रशासन ओर उच्च अधिकारीयो से सीधा संवाद बनाकर न्याय दिलाने मे विश्वास रखने वाला एक अग्रणी संगठन है ।
इस दौरान माण्डवला ने संगठन के बारे मे बताते हुए कहां है कि यह संगठन पिछले कई सालो से संम्पुर्ण भारत भर मे काम कर रहा है , राजस्थान मे संगठन को मजबुत बनाने के लिये मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है , मै विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा । उन्होने बताया कि यह संगठन गैर राजनीतिक है , और धरना प्रदर्शन मे विश्वास नही रखता है , उन्होने बताया की संम्पुर्ण राजस्थान मे प्रत्येक जिले मे  जल्दी ही कार्यकारिणी गठित कर संगठन को मजबुती प्रदान की जायेगी । वही माणडलवा के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीति होने पर सेकड़ो लोगों ने सोशल मीडिया और प्रत्यक्ष रूप से बधाई दी और कहा की आपके कुशल नेतृत्व में संगठन सार्थक उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ेगा ।