
मांझी। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक नियोजन में शामिल करने को लेकर गुरुकुल दुमदुमा-दाउदपुर के परिसर में गैर टेट, सी टेट, डीएलएड उतीर्ण प्रशिक्षित शिक्षकों की एक बैठक नीतीश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि मांगों से सम्बंधित एक रिट याचिका संघ की ओर से पटना उच्च न्यायालय में दाखिल की गई है। वहीं मुख्यमंत्री से भी प्रशिक्षित शिक्षकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पक्ष में निर्णय लेने की अपील की गई है। बैठक में साकेत कुमार, समीर सिंह, जितेंद्र कुमार, सुरेश सिंह, कुंदन कुमार, विकेश प्रताप सिंह, चंदन कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments