तीनों कृषि कानून बिल को वापस लेने की धोषणा किसानों की जीत।

फतुहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा तीनों कृषि कानून बिल को वापस लेने की धोषणा का विपक्षी नेताओं ने इसे किसानों की जीत बताया है। फतुहा विधायक डा०रामानंद यादव,राजद के प्रदेश महासचिव श्याम नंदन यादव,  फतुहा नगर राजद अध्यक्ष डा०दयानंद प्रसाद यादव, भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव ने बताया की इस बिल से किसानों को भारी नुकसान होता।