तरैया(सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र में रविवार को राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का समापन हुआ। प्रखण्ड अभियान प्रमुख शिलानाथ सिंह ने अपने निजी कोष से 13 हजार रुपये समर्पण राशि देकर अभियान का समापन किया। बता दें कि श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान मकर सक्रांति के दिन 15 जनवरी को शुरू हुआ था और इसका समापन 28 फरवरी को किया गया। इस अभियान में लगे कार्यकर्ताओं ने तरैया प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो से अबतक लगभग साढ़े पांच लाख रुपये निधि समर्पण राशि एकत्रित किए है। जिसे राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजा जाएगा। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कई सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।