दीनदयाल उपाध्याय पट्टा शिविर का किया आयोजन 
फ़िरोज़ खान
दैनिक खोज खबर”बारां 3 जुलाई। कस्बे के निकट सनवाडा  ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शिविर का आयोजन किया गया । सनवाडा  ग्राम सेवक महेश चंद शर्मा ने बताया कि  शिविर में  100 पट्टे  तुरंत बनाये गये। शिविर सुबह से शाम 6 बजे तक चला जिसमे लोगो ने अपनी समस्याओं का तुरंत समाधान पाया । शिविर समाप्ति  के समय शाहाबाद विकास अधिकारी ने जनसुनवाई की जिसमे भी लोगो की समस्याएँ सुनकर तुरंत समाधान कराया गया । विकास अधिकारी ने  लोगो को शौचालय बनाने के लिये प्रेरित किया । लोगो को बताया कि जिस घर में शौचालय नही होगा उसे राशन सामग्री  पेंशन व सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी भी  जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नही दिया जायेगा। ग्रामीणों ने भी रक्षाबंधन तक शौचालय बनाकर उपयोग करने का आश्वाशन विकासअधिकारी को दिया। शिविर में सरपंच  मंजुलता सिकरवार,सनबाडा विकास समिति अध्यक्ष वीरेन्द्र सिकरवार,उप सरपंच,वार्ड पंच,गोपाल यादव,सहित कई ग्रामीण मौजूद थे ।