मझौलिया:-पश्चिम चम्पारण लालसरैया में जदयू की एक बैठक
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:_आज मझौलिया प्रखंड के लाल सरैया स्टेडियम मे जदयू की एक बैठक पूर्व युवा जिला सचिव गोल्डेन कु० पाण्डेय की अध्यक्षता मे की गई. जिसमे चम्पारण शताब्दी वर्ष पर 22 अप्रैल को जदयू के राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य डा० एन.एन शाही जी और दीपक सिंह “दीपू”(प्रदेश महासचिव, युवा जदयू) के नेतृत्व मे बेतिया रेलवे स्टेशन से हजारीमल धर्मशाला तक पदयात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई. साथ ही कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं को बढ़चढ़ कर भाग लेने को कहा गया.जिसमे रजनीश पाण्डेय, अरशद अली,रामेश्वर पाण्डेय,गोबरी शहनी,नेमाजी मियाँ,अनिल सिंह,प्रदीप सिंह, विट्टु कुमार, नंदू पटेल, मनोज शाहा, विरेन्द्र राउत, पप्पू अजीज, के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.।




Recent Comments