सारण :तरैया में बीडीसी की बैठक सम्पन्न,छाया रहा जीआर और फसल क्षतिपूर्ति का मुद्दा


रिपोर्ट :सुरभि तिवारी :
तरैया:10.05.2018:
प्रखण्ड कार्यालय स्थित कृषि भवन सभागार कक्ष में गुरुवार को गहमा-गहमी और हो-हल्ला के बीच बीडीसी का बैठक संम्पन हुआ।जिसमें जीआर और फसल क्षतिपूर्ति का मुद्दा छाया रहा सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने जीआर और बाढ़ शिविर का मिलने वाली की समस्या उठाया।जिस पर सीओ वीरेन्द्र मोहन ने कहा कि शीघ्र समस्या दूर कर दी जाएगी।मुखिया संघ के अध्यक्ष सह जदयू नेता सुशील कुमार सिंह ने फसल क्षतिपूर्ति का मुद्दा उठाते हुए कहा राशि भेजने में धांधली करने का आरोप कृषि पदाधिकारी पर लगाया।मुखिया ने कहा जिसे दो कट्ठा जमीन है उसे 12 हजार फसल क्षतिपूर्ति राशि दिए गए है।जबकि जिसे पाँच बीघा जमीन है उसे दो हजार राशि दी गयी है।किसान सलाहकार नही गाँवो का भ्रमण नही करते है।किसान सलाहकार ये भी नही जानते है कि उनके क्षेत्र में किस किसान के पास कितना जमीन है।फसल क्षतिपूर्ति का आवेदन बिना जाँच किये राशि लाभुको के खाते में मनमाने तरीके से भेज दिए गए है।माधोपुर पंचायत के एक किसान के खाते में अलग-अलग उसके बैंक खाते में दो बार राशि भेजने का आरोप भी कृषि पदाधिकारी पर लगा।प्रखण्ड कृषि समन्वयक सौरभ कुमार पर माधोपुर पंचायत में पैसे लेकर किसान के कृषि यंत्र का फोटो लेने और अनुदान दिलवाने के आरोप लगाया गया है।जिसका किसान द्वारा विरोध करने पर थाने में गलत शिकायत समन्वयक द्वारा करने पर जनप्रतिनिधियों ने हो-हल्ला किया।मुखिया ने कहा कि किसान के पुराने कृषि उपकरण को पेंट करवाकर कृषि विभाग उस पर पैसे उठवाती है।आजकल सबसे भ्रष्ट विभाग कृषि विभाग है।उप प्रमुख जगलाल राय ने आरोप लगाया कि जब भी खाद और बीज आता है बीडीसी को इसकी सूचना नही दी जाती है।बीएओ भृगुनाथ सिंह ने सभी समस्याओं का स्पष्टीकरण देते हुए समस्या को समाधान करने का आश्वाशन दिया।मुखिया विनोद सिंह ने डीलरों पर मनमाने ढंग से अनाज वितरण करने की शिकायत प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी से किया।बैठक में मनरेगा योजनान्तर्गत वितीय वर्ष 2018-2019 के लिए पंचायत एवं पंचायत समिति के योजनाओ को सर्वसम्मति से पारित किया गया।मनरेगा पीओ सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि दो पंचायतो को जोड़ने वाली योजना मनरेगा से की जाएगी।मुखिया संजीव कुमार सिंह ने कहा कि उनके पंचायत में मवेशियों में खोरहा रोग के टीकाकरण के बाद भी मवेशी इस रोग से मार रहे है।इस पर पशु चिकित्सक डॉ प्रमोद कुमार ने समस्या के समाधान का आश्वाशन दिया।बैठक की अध्यक्षता प्रमुख भारती देवी ने किया।बैठक में बीडीओ राकेश कुमार सिंह,मुखिया मीरा शर्मा,बीडीसी मिन्टू कुमार,साबिर हुसैन,सच्चितानंद राय, सांख्यिकी पर्यवेक्षक कौशल कुमार गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments