संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में बांटे बेबी किट – महावीर इंटरनेशनल ने 
भैरू सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ – बीकानेर 
बीकानेर 4 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर संस्था द्वारा बीकानेर संभाग के सबसे बड़े में अस्पताल में 100 बेबी किट वितरित किए गए।
 इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर पूर्णचंद राखेचा, वीर महेंद्र जैन, वीर मालेश जैन, वीर राजेंद्र जोशी, वीर बांठिया जी, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका सुमन जैन तथा वीरा प्रभा बांठिया ने नवजात शिशुओं की कुशलक्षेम पूछी।
डॉ अजय कपूर एवं डॉ बेनीवाल ने कार्यक्रम में सहयोग किया और कहा की महावीर इंटरनेशनल संस्था सदैव आम जन के सरोकार में सहयोगी भूमिका का निर्ह्वहन करती हुई एक अग्रणी संस्था है ।