मझौलिया पश्चिम चम्पारण:-30लीटर स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया थाना क्षेत्र के अहवर शेख के तुरहा पट्टी निवासी रामजीत साह को 30 लीटर स्प्रिट के साथ दरोगा उदय पासवान ने धर दबोचा|यह जानकारी थानाध्यक्ष ओपी चौहान ने दी उन्होंने बताया की इस छापेमारी मे 30लीटर स्प्रिट के साथ तीन सौ पाउच रेपर पंचिग मशीन भी बरामद किया गया है|गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजा गया।