गोस्वामी समाज के लोगो ने प्याऊ लगाकर की जल सेवा 
फ़िरोज़ खान Edited by आज़ाद नेब )
बारां 25 मई । देवरी – समरानिया कस्बे के nh 27 हाईवे किनारे ज्येष्ठ अमावस्या गुरुवार को  गोस्वामी समाज के लोगो ने प्याऊ लगाकर जल सेवा की ।  जिसमे समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । युवाओं ने आने जाने वाले राहगीरों को भीषण गर्मी में  शीतल जल पिलाकर लोगो को गर्मी में राहत प्रदान की  ।  गोस्वामी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक पुरी गोस्वामी ने बताया कि इस इस अमावस्या के पावन अवसर पर  क्षेत्र सहित मध्यप्रदेश के लोग केलवाडा के सीताबाडी में जाकर लोग परम्परा से चले आ रहे नियमों अनुसार  कुण्डों में डुबकी लगाकर वहाँ लक्ष्मण जी महराज के दर्शन करते है ।और वहाँ लगने वाले मेले में जाकर खरीददारी करते है । यहाँ लोग कनक दंडवत करते हुए , पैदल ,व अपने निजी साधनों से भी पहुँचते है जिन्हे पानी की सेवा कर समाज के लोगो ने पुण्य लाभ प्राप्त किया । इस अवसर पर समाज के जिलाउपाध्यक्ष रवि गोस्वामी सिरसौद , इंदरपुरी गोस्वामी देवरी , प्रसार मंत्री नरेश गोस्वामी ,सोनू गोस्वामी मांगरोल , पदम पुरी गोस्वामी देवरी ,अनिल पुरी ,बासिरसौदलपुरी ,अतुल ,दीपक संतोष ,छोटू रानू सहित समाज के युवाओं ने जल सेवा की ।