सारण : मारपीट में जख्मी युवक का इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत, दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – – –

दैनिक खोज खबर ब्यूरो, सारण
गरखा /सारण
गरखा थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव में एक बकड़ा व बकड़ी गुम होने की विवाद में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका उपचार गरखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उक्त युवक महम्मद शर्फुल्लाह के 28 वर्षीय पुत्र शमशेर आलम बताया गया है. मृतक के चाचा महम्मद नसरुल्लाह के फर्द बयान के आधार पर गांव के ही दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. 




Recent Comments