प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सारण में 82222 परिवार हुवे लाभान्वित
—
विनीत कुमार, छपरा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प हर घर गैस कनेक्शन के तहत चलाये जा रहे प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत सारण जिले में अब तक 82222 परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। उक्त बातें भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड के सेल्स ऑफिसर मोहम्मद आसिफ ने कहीं। छपरा के होटल साईनाथ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बीते 1 मई 2106 को हुई थी। सारण जिले में इस योजना का शुभारंभ सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने 7 जुलाई 2016 को अमनौर में किया था।
श्री आसिफ ने बताया कि 10 माह बाद सारण जिले के 46.08% परिवारों के पास गैस कनेक्शन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि एलपीजी कवरेज 1 अप्रैल 2016 को 61.90% था जो 1 अप्रैल 2017 तक बढ़कर 72.84% तक पहुच गया है। आसिफ ने सारण जिले के सभी गैस एजेंसीयों के संचालकों के कार्यों की सराहना की व उन्हें कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं में गैस उपयोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए सुरक्ष मित्र को नियुक्त किया है। जो एलपीजी गैस स्टोव से सम्बंधित सुरक्षा उपायों के बारे में महिलाओं को बताएंगी।
इस अवसर पर यशोदा भारत गैस एजेंसी एकमा के संचालक धीरज सिंह उर्फ चुल्लू सिंह, ललित भारत गैस एजेंसी जलालपुर के संचालक इंजीनियर ललित सिंह, मनीष परमार आदि उपस्थित थे।





Recent Comments