नौतन:-प्रखंड मुख्यालयो मे होगे अग्निशामक वाहन :- विधायक 
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की कलम से लिखी गई खबरे :- प्रेस विज्ञप्ति के दौरान स्थानीय विधायक श्री नारायण प्रसाद ने बताया कि अब विधानसभा क्षेत्र के नौतन तथा बैरिया प्रखंड मुख्यालयो मे बहुत जल्द अग्निशामक वाहन उपलब्ध होगे । इसकी जानकारी देते हुए विधायक नारायण प्रसाद ने बताया कि बहुत दिनो से मै इसके लिए प्रयासरत था । इस मुद्दे को लेकर मैने बिहार विधानसभा मे आवाज उठाया था । जिसको सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है । अब गांवों मे लगने वाले आग पर कुछ क्षणों मे काबू पाया जा सकेगा । इसके मिस्ट टेक्नोलॉजी अग्निशामक वाहन की स्वीकृति मिली हुई है । वाहन के चेसिस पर फैब्रिकेशन का कार्य हो रहा है । पूर्ण होते ही प्रखंडो को उपलब्ध करा दिया जाएगा । विधायक ने बताया कि नौतन /बैरिया का क्षेत्र बहुत बड़ा है, जो गंडक नदी से सटा हुआ है । उन इलाको मे तेज धूप व हवा के बहुत ज्यादा अग्निकांड की घटना घटती है । उस समय बेतिया से अग्निशामक वाहन को बुलाते -बुलाते गांव का गांव साफ हो जाता है । काफी जान-माल की क्षति पहुँचती है । यह बराबर गांव वासियो की मांग थी कि प्रखंड मुख्यालयो मे अग्निशामक वाहनो की व्यवस्था की जाए । जो अब पूरा हो गई । श्री प्रसाद ने बताया कि प्रखंड मुख्यालयो मे ही उक्त वाहनो के रहने मेन्टेनेन्स की व्यवस्था की गई है । वही से उसे पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाएगी । जिससे उसे पानी भरने मे कोई परेशानी नही हो । विधायक श्री प्रसाद ने बताया कि जनता की भरोसे मंद पर खरा उतरने हेतू क्रमवार समस्याओ के निराकरण हेतू प्रयास किया जा रहा है । जो अब पूरा दिखाई पड़ने लगा है ।।