अंता : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री सैनी का जलाया पुतला
उस्मान खान
अंता 1जुलाई- राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी द्वारा किसानों के बारे में की गई अनर्गल बयानबाजी के विरोध एवं ऋण माफ़ी की मांग को लेकर शनिवार को   नगर ,ब्लॉक एवं किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सदर नाका बस स्टेण्ड अंता पर  कृषि मंत्री सैनी का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया गया ।  इससे पूर्व  कार्यकर्ता  पुतले को लेकर रैली के रूप में मुख्य मार्ग से होते हुए सदर नाका बस स्टेण्ड पहुंचे जहाँ सैनी के खिलाफ नारेबाजी की गई, किसानो का कहना था की प्रदेश में किसान आत्म हत्या कर रहे हैं  उनको फसलों के सही दाम नहीं मिल पा रहे हे , किसान कर्ज के बोझ तले दबे जा रहे हे । ऐसे में मजबूरी में प्रदेश में कई किसान आत्म  हत्या कर चुके हे और मंत्री जी कहते हे की किसी किसान ने आत्म हत्या नहीं की । कृषि मंत्री  का ये बयान दुर्भाग्य पूर्ण हे । उन्हें किसानों की चिंता नहीं हैं । सभी किसानों ने मृत किसानो के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा किसानों के ऋण माफ़ करने की मांग की गई । इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मुस्तुफा खान, जिला महासचिव् एवं कांग्रेस नगर अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मीणा ( चन्दू मीणा) , देवी शंकर मालव, जिला महा सचिव राजेन्द्र सिंह नागदा,  नगरपालिका  उपाध्यक्ष रामराज बागडी ,युवा नेता ललित गालव, मण्डी डाइरेक्टर पूरणमल नागर, किसान कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष शेरू खान, अली हुसेन टीपू, शारिक खान, विनोद मेहरा, राजू गुर्जर, मोनू खान, जिला सचिव ललित बत्रा, रजत जेन, त्रिलोक जांगिड़, पूर्व चेयर मेन बाबूलाल मालव, पार्षद सन्दीप शर्मा, जगदीश पंवार,  सौरभ दाधीच, हीरालाल मेघवाल, हरीश भंडारी,  सहित सेकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद थे ।