मझौलिया:-पंजाब नेशनल बैंक से दस हजार रुपया निकासी कर जा रहे राजकुमार साह से उच्चको ने उड़ाया रुपया
दैनिक खोज खबर संवाददाता मझौलिया से नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-मझौलिया पंजाब नेशनल बैंक से मंगलवार के दिन मौजा गिद्धवारा टोला बैधनाथपुर के राजकुमार साह से उच्चको ने दस हजार रुपये उड़ा लिये|इस सन्दर्भ मे राजकुमार साह ने बताया की उसका बेटा चीनी मिल मे काम करता है उसके खाते से चेक लेकर रुपया दस हजार निकाल कर जैसे ही बढ़ा रास्ते मे ही दो ब्यक्ति उसके पास आये एंव उसके गांव की लड़की रो रही है कहा वह उस लड़की को देखने के लिये गया वही पे दोनो उच्चको ने उसके पॉकिट से रुपया उड़ा लिया|इसकी सूचना रजकुमार ने थानाध्यक्ष ओपी चौहान को दी|थानाध्यक्ष ने एस आई उदय पासवान के नेतृत्व मे छापेमारी टीम का गठन किया|एस आई उदय पासवान ने ननोसती चौक से पूर्वी चंपारण जिले के सेमरा के कृष्णा साह को बाइक समेत पकड़ा|कृष्णा साह की पहचान पीड़ित राजकुमार ने की|शराब के नशे के हालत मे पकड़ा गया कृष्णा साह ने अपने साथ दो अन्य की बात स्वीकारी|पुलिस पूछ-ताछ कर अन्य दो की गिरफ्तारी के लिये सघन छापेमारी कर रही है।




Recent Comments