गोपालगंज :दो पक्ष में हिंसक झड़प, 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
थावे ( गोपालगंज ) :—– स्थानीय थाना क्षेत्र के कविलासपुर में दो पक्ष के बीच हुए हिंसक झड़प को लेकर 11 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पक्ष के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस बीच एक घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है। बीते शनिवार की देर शाम कविलासपुर गांव में दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान तलवार तथा फरसा से हमला कर एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया गया था। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें से एक ही हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही एसडीओ शैलेश दास सहित कई थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण पाया था। इस घटना को लेकर रविवार की शाम दोनों पक्ष ने फर्द बयान पर पुलिस ने 11 नामजद सहित 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। जिसमें एक पक्ष के राहुल कुमार यादव ने फर्द बयान में कहा है कि वह शनिवार की शाम वह गोपालगंज से अपने चाचा के घर कविलासपुर जा रहे थे। उसी दौरान छपिया गांव के समीप तीन बाइक पर सवार पांच लोगों ने उसे घेर लिया और ईंख से मारने पीटने लगे। पूछने पर उन्होंने बताया कि हमलोग गब्बर गैंग के हैं। इस घटना की जानकारी होने पर राहुल के चाचा रामेश्वर यादव ने मुतलबी राजा की दुकान पर बैठे उसके पिता सगीर आलम से किया तो तलवार से हमला कर दिया गया। । इसी दौरान गुफरान अली तथा इशरत जहां ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। राहुल ने इस घटना को लेकर मुतलवी, महम्मद गुफरान सहित चार नामजद तथा चार अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष के काबिलासपुर निवासी सगीर आलम ने अपने फर्द बयान में कहा है कि वे अपनी जूता चप्पल की दुकान पर बैठे थे । उसी दौरान ओमप्रकाश यादव और रामेश्वर यादव सहित सात लोग दुकान पर आए और मारने पीटने लगे। मारपीट के दौरान उनके पुत्र और पत्नी इशरत को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल करने के बाद जूता चप्पल लूटने के साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की गई। सगीर आलम ने राहुल, ओमप्रकाश सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा ही है।




Recent Comments