बेतिया – गौनाहा:– *मुख्य सड़क के कटने से थरूहट की राजधानी जमुनिया बाजार से पांच गांवों का संपर्क टूटा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत जमुनीया पंचायत के बेदौली गांव के समीप मुख्य सड़क कटने से थरूहट की राजधानी कहे जाने वाले जमुनीया बाजार से पांच गांवों का संपर्क अचानक टूट गया है।
विदित हो की सोमवार को रवि फसल की सिंचाई के लिए नाला का पानी रोक कर रखा गया था। जिसे छोड़ने पर जमा पानी ने एकाएक मुख्य सड़क को दस फीट की चौड़ाई में सड़क के बीच से ही तोड़ दिया। जिससे सेरहवा, मंडीहा, पहकौल, कंचनपुर, बेदौली पांच गांवों का संपर्क थरूहट के राजधानी जमुनीया बाजार से बिल्कुल टूट गया है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल, प्रखंड उप-प्रमुख मीनाक्षी देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बच्चा राय, पुर्व मुखिया सूर्यवंती देवी, सरपंच प्रकाश बिहारी, उप मुखिया राजू महतो, ग्रामीण राकेश यादव, बाबर खान इत्यादि लोगों ने बताया की सबसे बड़ी परेशानी गन्ना ढुलाई का है। सड़क इस तरह टूटा है कि खाली आदमी का आना मुश्किल हो गया है। जबकि सभी कार्यों के लिए जमुनीया ही जाना पड़ता है।