बेतिया – नौतन:– भैस पाडी चोरी के संबंध मे प्राथमिकी
न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं ) बिहार —
नौतन’— थाना क्षेत्र के जयनगर बैकुंठवा गांव से बुधवार की मध्य रात्रि देवधारी महतो पिता बालदेव महतो के घोठा से अज्ञात चोरो द्वारा भैस पाडी चोरी करने का मामला प्रकाश मे आया । इस संबंध मे पीडित देवधारी महतो ने स्थानीय थाने मे आवेदन देकर अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है और अज्ञात चोरो के खिलाफ कानून कारवाई करने की मांग किया । थानाध्यक्ष कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि भैस पाडी चोरी संबंध मे जयनगर बैकुंठवा गांव निवासी देवधारी महतो के द्वारा आवेदन दिया गया है पुलिस आवेदन के आलोक मे प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन मे जूट गयी है जल्द ही चोरो को पकड लिया जाएगा ।




Recent Comments