बेतिया – मैनाटाड:– *तस्करी कर ले जाऐ जा रहे चूजा के साथ दो तस्कर को एसएसबी ने पकड़ा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण मैनाटाड* एसएसबी ने भारी मात्रा मे एक मैजिक भान पर लोड तस्करी के चूजा (मुर्गी का बच्चा) को भारत नेपाल सीमा से जप्त किया है ।
आपको बता दें कि बुधवार की रात 08:30 बजे दो तस्करो द्वारा पिलर संख्या 424/19 के पास से एक मैजिक भान पर 2752 पिस चूजा लोड कर भारतीय सीमा से नेपाल लेकर जाने के प्रयास करते रात्री गश्त कर रहे जवानो ने पकडा । चूजा और मैजिक भान की अनुमानित कीमत चूजा 55040₹ व मैजिक भान 300000₹ दोनो 355040₹ है ।
इधर इसकी जानकारी देते हुए 44 वी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि रात्री पेट्रोलिंग के दौरान प्रवीन सिंह राउत की नेतृत्व मे जवानो की नजर एक मैजिक भान जो भारतीय सीमा पार कर नेपाल जाने की फिराक मे था उस पर पडी । भान को रोक कर तलाशी लेने पर ईनरवा थाना क्षेत्र के खमीया निवासी वकील मिया व नेपाल परसा जिला सेरवा महादोपट्टी निवासी बिसुनदेव राउत एक मैजिक भान से 2752 पीस चूजा का तस्करी कर रहे थे।
मौके से दोनो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है । वही जप्त चूजा को ताजपुर सिसवा फाटक व मैजिक भान और दोनो तस्कर को कस्टम औफिसर बेतिया को सुपुर्द किया गया है ।




Recent Comments