सारण : सुरक्षा को लेकर मढौरा एएसपी ने बैंकर्स व प्रमुख व्यवसायियों के साथ किया बैठक

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण मढौरा /सारण अनुमंडल के मुख्य बाजार,बैंक,पेट्रोल पंप,गैस एजेंसी की सुरक्षा इंतजाम को लेकर एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बैंकर और व्यावसायियो के साथ बैठक की. बैठक में बैंकर,पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी संचालक, व्यावसाई से उनकी सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यकता पर चर्चा की. एएसपी ने कहा कि सभी प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरा जरुर लगा रहे I
बैंक और प्रमुख दुकानों पर अन्दर के साथ बाहर की तरफ भी कैमरा लगा होना चाहिए I इससे आने जाने वाले अपराधी टाइप लोगों पर नजर रखी जा सकती है I किसी भी स्थान पर संदिग्ध के दिखाई देने या किसी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दे I
बैंकर को विशेष रूप से कहा कि जब भी आवश्यकता रहे पुलिस को सूचित करे और पुलिस की सुरक्षा प्राप्त करे I एएसपी ने बैंक टाइम में सभी बैक में सुरक्षा के लिए चौकीदार को प्रतिनियुक्त करने रात्रि गस्ती में भी बैक, सोनापट्टी व बाजार पर विशेष नजर रखने की हिदायद पुलिस अधिकारी को दी I
इस अवसर पर एसबीआई बीएम जांन करकेटा, इलाहबाद बीएम शैलेश कुमार श्रीवास्तव,बीओआई बीएम रमेश चन्द्र सहित अन्य बैंक के मैनेजर,बजरंग गैस के मैनेजर शैलेश सिंह,पेट्रोल पम्प के मैनेजर, व्यवसाई कुनाल सोनी,विष्णु गुप्ता,प्रेम सोनी,राजू सोनी,बांके लाल ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments