बेतिया – गौनाहा:– *आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रखंड की जनता की उमडी जन सैलाब *

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत आरटीपीएस काउंटर पर राशन कार्ड बनवाने मे निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होने के कारण सैकड़ो की संख्या मे आवेदको की भीड़ उमड़ रही है । 
बता दे कि साल के अंत मे सरकार ने ऐसे लोगो को राशन कार्ड बनवाने अवसर फिर प्राप्त किया है । जिन लोगो का नाम राशन कार्ड से वंचित है । उनलोगो को फिर से राशन कार्ड मे नाम जोडने का फार्म जारी किया है । 
प्रखंड की जनता सौकडो की संख्या मे आकर निवास बनवा और राशन कार्ड मे नाम जुड़वा रहे है ।
उधर प्रखंड मुख्यालय मे मेला जैसा महौल बना हुआ है । आवेदन देने पहुंचे कई लोगो ने बताया कि सुबह से लाइन मे खडे होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है । आवेदन करने वाले अधिकतर लोग तीस का उम्र पार कर चुके है ।
 आवेदनकर्ताओ का कहना है कि जबसे उजर कार्ड बनल तब से हमनी के राशन केरोसीन नईखे मिलत लागता अब जा के मिली।
लोगो को राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रखंड के कर्मचारी भी अहम भूमिका निभा रहे है । उनसे जितना ज्यादा हो रहा है मदद कर रहे है ताकि छुटे हुऐ लोगो का नाम राशन कार्ड मे दर्ज किया जा सके।