सारण:मढौरा में तीन गरीबों के घर और समान आगलगी में हुये राख

मढौरा (सारण)
स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के रसूलपुर पंचायत अंतर्गत खोरमपुर में बीती रात लगी भयानक आग से गरीब परिवारों के तीन घर सहित लाखो के समान सहित करीब 70 हजार नकद जल कर राख हो गये।मिली जानकारी के अनुसार खोरमपुर निवासी शायमदेव महतो, संजय महतो और लालू महतो के परिवार वालों ने रात में खाना खाकर सोये हुए थे कि घर मे रखे लालटेन से अचानक आग लग गयी । ग्रामीणों के आनुसार आग की लपटें इतने तेज थी कि कुछ ही पल में आग ने तीनों फुसनुमा घर को अपने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग शायमदेव महतो के बिस्तर में लग गई। सोये अवस्था मे आग की लपटें देख शायमदेव महतो शोर मचाते चिल्लाते हुए भागे । शोर मचाने की आवाज सुनकर बगल के मकान में सोए हुए संजय महतो एव लालू महतो के परिवार वालो ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाये । घरवालो की शोर सुनकर गांव वाले दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। परन्तु देखते ही देखते सब कुछ जल कर राख हो गया। जिसमे तीनो परिवार के बिस्तर, कपड़े , नगद, साइकिल , पेटी, अनाज सहित सबकुछ जलकर स्वाहा हो गया । शुक्रवार सुबह स्थानीय मुखिया अरविन्द कुमार सिंह ने तीनो परिवार वालो से मिलकर कुछ मदद किया । जिससे की तत्काल खाने पीने का प्रबंध हुआ ।




Recent Comments