
भोजपुरी मातृभाषा महोत्सव का आयोजन दो अक्टूबर को
मशरक (सारण)राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को भोजपुरी मातृभाषा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया कन्या म.विधालय चरिहरा मशरक मे आयोजन समिति की बैठक रामजीवन सिंह जीवन की अध्यक्षता में हुई ।कार्यक्रम के संयोजक डा. जयकान्त सिंह ने कार्यक्रम की रुपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला।महोत्सव गांधी जी एवं शास्त्री जी के सपनों को सकार करने के दिशा में एक पहल होगी ।उन्होंने दोनों महापुरुषों के विचार को याद करते हुए कहा कि इन्होंने भारत की आत्मा गांव में बसने तथा गांव की आत्मा गांव की जनता मे सहमति,सहजभाव और सहकार मे बसने की बात कही ।




Recent Comments