बेतिया – मैनाटाड:– ​*एसएसबी ने मेडिकल शिविर लगा सौकडो लोगो को जांच के बाद दिया मेडिसिन* 

न्यूज इनपुट रामायण कुमार मैनाटाड पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण मैनाटाड* प्रखंड के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरसन गांव मे शुक्रवार को मेडिकल टिम ने कैम्प लगा कर सैकड़ो लोगो को बिना कोई फीस लिये इलाज व दवा का वितरण किया । 
इसकी जानकारी देते हुए 44 वी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज डिप्टी कमांडेंट अजय कुमार रजक ने बताया कि मानपुर थाना प्रभारी सिकन्दर कुमार, फोरेस्ट रामप्रकाश चौधरी,  स्थानीय मुखिया गोविन्द महतो, सरपंच बिकास कुशवाहा, ग्रामीण जाकिर हुसैन, विजय उरांव, दिनेश उरांव, मोहम्मद अकबर के उपस्थिति मे मेडिकल टिम शिविर लगा कर स्थानीय लोगो की हो रही बिमारी से बचने और बिमारी का जांच कर बिना कोई फीस के मेडिसिन दिया गया । ताकि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगो का सहयोग हो सके । 
मेडिकल टिम के द्वारा सुबह के दस बजे से दोपहर के तीन बजे तक शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे कुल 39 बच्चे, 116 पुरूष व 95 महिला को बिमारी का जांच कर 14,500/₹ का दवा वही 315 पालतू जानवर का जांच कर 21,900/₹ का दवा वितरण किया गया ।
आपको बता दे मौसम चेंज होने के कारण सर्दी- खासी-जुकाम का प्रकोप तेजी से फैला है । जिसका प्राथमिक उपचार लगाये गये शिविर मे किया गया और दवा का वितरण भी किया गया ।
इन सभी उपचार के उपरांत मलेरिया, कलरा जैसी भयानक बिमारी का भी जांच किया गया।