भाजपा नेता मनोज सिंह ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना 48वां जन्मदिन
• वृक्षारोपण कर फलदार वृक्षों का किया वितरण

मढ़ौरा(स।रन) शुक्रवार को भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह ने अपना 48वां जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया।जिसमें मढौरा आवासीय परिसर में पहले फलदार पेड़ का वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से दो दर्जन लोगों को फलदार पेड़ वितरित किया।इस मौके पर मढ़ौरा भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर अध्यक्ष मिठू महतो और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष बद्री सिंह ने भी वृक्ष वितरण में सहयोग किया।जन्मदिन पर विशेष तौर पर आमंत्रित पत्रकारों में भूपेश भीम, सचितानंद ओझा, कुलदीप महासेठ, संजीव कुमार,अवधेश वर्मा,गणमान्य लोगों में अश्वनी कुमार सिंह, उज्ज्वला सिंह समेत एक दर्जन से अधिक उपस्थित लोगों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान लॉक डाउन की वजह से पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी को मास्क का भी वितरण किया गया।
मालूम हो कि भाजपा नेता मनोज सिंह ने पिछ्ले साल अपने पिताजी के स्मृति में दस हजार फलदार वृक्षों का वितरण बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के उपस्थिति मे किया था तथा आगे भी एक लाख पेड़ बांटने का संकल्प लिया है। इससे साफ होता है कि मनोज सिंह का पर्यावरण के प्रति कितना लगाव है। उन्होनें अपने जन्मदिन को सिर्फ पेड़ लगाकर मनाया और जल जीवन हरियाली के प्रति लोगों को संदेश दिया। उन्होने कहा की लॉक डाउन के कारण हमारा पर्यावरण कुछ हद तक स्वच्छ हुआ है, जिसके कारण जिस मई के महीना मे बहुत से चापाकल सुख जाते थे आज धरती के उपरी सतह का भी नमी नही सुख रहा है। इससे यह स्पष्ट होता है कि यदि हमलोग पर्यावरण को साफ रखेंगे तो बीमारी का भी नामो-निशान नही रहेगा।




Recent Comments