⏭मोतिहारी:15 मार्च से छात्र युवा समिति द्वारा पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूनामेंट का किया जाएगा आयोजन

दैनिक खोज खबर संस्थापक सदस्य अतुल कश्यप  (पू.च) : अगामी 15 मार्च से छात्र युवा समिति द्वारा पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

पंचायत स्तरीय टीम पकड़ी दयाल, चैता, बड़कागाँव , सिरहा, सिसहनि, डीह पकड़ी, परसा उक्त टूनामेंट मे भाग लेगी । इस टूर्नामेंट के आयोजक छात्र युवा समिति के संस्थापक सह संचालक पप्पू कुमार ने कहा कि पकड़ी दयाल को एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र के नाम से जानते है लेकिन इस टूर्नामेंट के माध्यम से पकड़ी दयाल मे  एक सकरात्मक मौहल उत्पन्न करना मुख्य उदेश्य है। इसलिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।

 मौके पर अनवर अली, केदार कुमार यादव, अशरफ अली मुश्ताक आलम, ललन कुमार, अफजल कुमार, अनिल कुमार, अखिलेश,राजा, दिलीप, धीरज सिंह, आदि उपस्थित थे।