दैनिक खोजखबर मुंगेर प्रमंडल ब्योरो प्रमुख आशीष भूषण दत्त झा की रिपोर्ट-
बिहार की चौपट शिक्षा परीक्षा व्यवस्था और इंटर परीक्षा के बेहद खराब परिणाम के खिलाफ आइशा कार्यकर्ता ने कैंटीन चौक पर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए आयशा के राज्य सह सचिव वतन कुमार ने कहा कि बिहार में एक के बाद एक शिक्षा घोटाला,बिहार की चौपट शिक्षा करी परीक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया,इंटर परीक्षा में शामिल हुए 1200000 छात्रों में 800000 छात्रों के असफल होने से स्पष्ट हो गया कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था कोमा में है। एक ओर जहां प्राथमिक स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर तक विषयवार शिक्षक नहीं होने के कारण वर्षो से वर्ग संचालन ठप है, वहीं राज्य सरकार कदाचारमुक्त परीक्षा का ढिंढोरा पीट रही है, प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने मांग किया कि छात्र शिक्षक अनुपात के आधार पर प्राथमिक स्तर से विश्वविद्यालय स्तर तक विषय वार शिक्षकों की बहाली हो, सभी असफल छात्रों के कॉपी का फिर से निशुल्क मूल्यांकन हो, तथा एम आर जे डी कॉलेज टॉपरों की जांच हो, बिहार में समान स्कूल प्रणाली शिक्षा लागू हो, मौके पर आयशा जिला संयोजक अविनाश कुमार,राज्य परिषद सदस्य अभिषेक आनंद, प्रतीक पांडे, छात्र नेता राजीव कुमार, अंकित कुमार, राजीव कुमार, इंद्रजीत, गोलू, बिक्की, सहित दर्जनों आइसा कार्यकर्ता मौजूद थे।