दैनिक खोज खबर बेगूसराय रविशंकर की रिपोर्ट-
मनसूरचक (बेगूसराय), बड़े पैमाने पर बारहवीं के परिणाम में गड़बड़ी के विरुद्ध एआईवाईएफ कि मंसूरचक अंचल ईकाई ने शनिवार को मोहम्मद सोहेल व मनीष राज के नेतृत्व में निकाला प्रतिरोध मार्च। बिहार सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए । अस्पताल चौक से मंसूरचकबाजार होते हुए फाटक चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच सभा में बदल गयी। सभा में वक्ताओं ने बिहार सरकार एवं शिक्षा मंत्री की जमकर आलोचना करते हुए कॉपी मूल्यांकन व्यापक गड़बड़ी एवं पुनः मूल्यांकन कराए जाने मांग किया।सभा को पिंटू ,अंकित ,शाहनवाज आलम ,सद्दाम ,राहुल ,बोनी ,राकेश गौतम ,संजय ,अरविंद, संदीप ,रजनीश ,बबलू ,राजवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।




Recent Comments