

अर्जुन भारतीय “दैनिक खोज खबर” नरकटियागंज नगर परिषद् अन्तर्गत नगर परिषदीय निर्वाचन को लेकर सभी प्रत्याशियों के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चन्दन चौहान ने एक अवश्यक बैठक की बैठक के दौरान उन्होंने आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नरकटियागंज में कुल 135 प्रत्याशी हैं और वे सभी कानून का अनुपालन करते हुए चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। बैठक मे अनुमण्डल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी चन्दन चौहान के साथ नरकटियागंज श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामजी चौधरी और लौरिया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गौतम कुमार ने भी सभी अभ्यर्थियों को संबोधित कर चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।अधिकारियों ने बताया कि कोई भी प्रत्याशी अधिकतम 20,000 रुपये खर्च कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा राशि खर्च करने की सीमा परिणाम घोषित किये जाने तक की होगी. प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के समय किये गए खर्च से लेकर परिणाम घोषित किये जाने के समय तक की राशि का विवरण देने होंगे।




Recent Comments