वेतन भुगतान के लिए बैंकों में भेजी गई राशि
#11000 से अधिक शिक्षकों का 5 माह का वेतन की राशि भेजी गई बैंक में
# होली से पूर्व शिक्षकों का वेतन मिलने की जगी आस
#एसएसपी ने एक अरब एक करोड़ 10 लाख शिक्षक वेतन भुगतान के लिए की निर्गत
परवेज़ अख्तर/सिवान :
नियोजित शिक्षकों एवं स्नातक ग्रेड में प्रमोशन पाए शिक्षकों को होली के पहले वेतन मिलने की उम्मीद फिर ताजा हो गई है और शिक्षकों के बीच चर्चा है की होली के पहले खाते में वेतन की राशि आ जाएगी। बता दें कि सितंबर 2017 से जनवरी 2018 तक की वेतन की राशि सरकार ने आवंटित कर दी है। शुक्रवार को सरकार ने कुल राशि एक अरब 88 लाख 47 हजार 139 रूपये का आवंटन शिक्षकों के पांच माह के वतन के लिए आवंटित कर दी थी। लेकिन शनिवार और रविवार पड़ने के कारण एसएसए के खाते में यह राशि सोमवार देर शाम को मिली। इधर सरकार द्वारा राशि का आवंटन कर दिए जाने के बाद एसएसए एवं स्थापना विभाग शिक्षकों के राशि भेजने के लिए पूर्व से ही सारी तैयारी कर ली थी। ज्ञात हो कि सर्व शिक्षा अभियान से शिक्षकों को वेतन के लिए यह राशि दी गई है। एसएसए के द्वारा लगभग 9600 नियोजित शिक्षकों एवं 292 स्नातक ग्रेड में प्रमोशन पाए हुए शिक्षकों का वेतन दिया जाता है। विभाग द्वारा एक अरब 88 करोड़ के आवंटन के बाद एसएसए ने शिक्षकों के पांच माह के वेतन भुगतान के लिए एक अरब एक करोड़ 10 लाख की राशि स्थापना को मंगलवार को भेज दिया। गौरतलब है कि हर बार सरकार एवं शिक्षा विभाग पर्व-त्योहार के ही समय शिक्षकों के वेतन को लेकर दावा करता है की वेतन का भुगतान हो जाएगा लेकिन दावा हमेशा फेल साबित होता है। शिक्षकों को इसी बात का डर सता रहा है कि वेतन होली के पूर्व आएगा या नही।
—
कहते है डीपीओ एसएसए
शिक्षकों के वेतन की राशि विभाग द्वारा आवंटन के बाद सोमवार को देर शाम मिली। मंगलवार की सुबह सभी कागजातो के साथ यह राशि स्थापना को भेज दी गई।
-समर बहादुर सिंह, डीपीओ एसएसए
—
कहते है डीपीओ स्थापना
इन्होंने बताया कि मंगलवार को राशि मिली है। शिक्षकों के वेतन भुगतान के लिए सभी कागजात तैयार कर लिए गए थे ताकि होली पूर्व शिक्षकों को वेतन मिल जाए। मंगलवार को एडवाइस के साथ राशि बैंक को भेज दी गई है। होली के पूर्व शिक्षकों के खाते में राशि ज सकती है।
– अमेरिका प्रसाद, डीपीओ स्थापना।
___________




Recent Comments